FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandदेहरादून।मौसम

उत्तराखण्ड में भारी से भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी।

एनएचएल नेटवर्क।

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून सक्रिय है पहाड़ से मैदान तक आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं, अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई जनपदों में अच्छी बारिश दर्ज हुई। सबसे अधिक पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में 34 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज शुक्रवार को प्रदेश के सभी जनपदों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वहीं 6 जिलों में भारी से भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शुक्रवार 19 सितंबर को उत्तराखंड राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने ,वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग , हरिद्वार, उधम सिंह नगर ,अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश की संभावना है, इन जिलों में वर्षा के तीव्र दौर का येलो अलर्ट जारी है।

अगले चार दिन बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार वर्तमान में प्रदेश के सभी जनपदों में मानसून पूरी तरह एक्टिव है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में अगले चार दिन यानी 23 सितंबर तक वर्षा के तीव्र द्वारा की संभावना है जिसको लेकर विभिन्न जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न के चलते इस बार मानसून में तेज दौर की अधिक बारिश हो रही है।

अलर्ट मोड पर शासन- प्रशासन
बारिश और आपदा की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। खासतौर पर नदी-नालों के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने, खाद्यान्न, पीने के पानी और आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं।

सितंबर आखिर तक मानसून कमजोर पड़ने की संभावना
उत्तराखंड राज्य में लगातार हो रही बारिश के बीच राहत की खबर यह है कि सितंबर आखिर से मानसून के कमजोर पड़ने की उम्मीद है, जिससे लोगों को बारिश से कुछ राहत मिल सकती है।

Share This News