berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhppSportsuttarakhand

अंतर-महाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता: रोमांचक फाइनल में लोहाघाट ने चंपावत को हराकर जीती ट्रॉफी।

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित अंतर-महाविद्यालयीय वॉलीबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता का खिताब लोहाघाट महाविद्यालय ने अपने नाम कर लिया है।

​प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला लोहाघाट और चंपावत की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें लोहाघाट की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं में खेल भावना और अनुशासन के महत्व पर भी बल दिया।

​महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिभागी महाविद्यालयों के खिलाड़ियों, टीम प्रभारियों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सफल आयोजन में महाविद्यालय प्रशासन, क्रीड़ा समिति, निर्णायक मंडल और आयोजन दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

​कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अश्विन कुमार ने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी लियाकत अली ने महाविद्यालय परिवार और समस्त सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share This News