राजस्थान के अलवर जिलांतर्गत राजगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ और राजस्थान पुलिस का संयुक्त फ्लैग मार्च आयोजित।
राजस्थान के अलवर जिलांतर्गत राजगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ और राजस्थान पुलिस का संयुक्त फ्लैग मार्च आयोजित।

जयपुर, राजस्थान, ( हमारे राजस्थान एंड हरियाणा जनरल एंड मैनेजिंग एडिटर राजेश कुमार शर्मा सिंघाना झुंझुनूं राजस्थान ) राजस्थान राज्य के अलवर जिलांतर्गत राजगढ़ क्षेत्र में माननीय सीआरपीएफ और माननीय राजस्थान पुलिस का संयुक्त फ्लैग मार्च आयोजित होने की खबर है।
राजस्थान राज्य के अलवर जिलांतर्गत रैणी उपखंड राजगढ़ तहसील के माचाडी कस्बे के वासी पत्रकार नागपाल शर्मा जो हमारे राजस्थान एंड हरियाणा जनरल एंड मैनेजिंग एडिटर राजेश कुमार शर्मा सिंघाना झुंझुनूं राजस्थान सिंघाना सतनाली वाले वरिष्ठ पत्रकार के हार्दिक संवाद सहयोगी पत्रकार मित्र हैं और जिन्हें हमारे राजस्थान एंड हरियाणा जनरल एंड मैनेजिंग एडिटर राजेश कुमार शर्मा सिंघाना झुंझुनूं राजस्थान सिंघाना सतनाली वाले वरिष्ठ पत्रकार अलवर जिले और संभाग का संभाग स्तरीय पत्रकार नियुक्त करना चाहते हैं ,उन पत्रकार नागपाल शर्मा
माचाडी की व्हाट्स एप प्रेस नोट खबर मुताबिक
(अलवर):-विधानसभा चुनाव वर्ष 2023 को मध्य नजर रखते हुए रिटर्निंग अधिकारी ओम प्रकाश मीणा तहसीलदार रैणी, सुरेश कुमार खींची, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अलवर उदय सिंह मीणा वृत्ताधिकारी वृत राजगढ़, थानाधिकारी रामजीलाल मीणा पु.नि. थानाधिकारी राजगढ़ मय जाप्ता एवं सीआरपीएफ बटालियन के साथ ईलाका थाना राजगढ़ में कस्बा राजगढ़ से प्रारंभ कर कस्बा माचाड़ी,पिनान, गढ़ी सवाई राम, ग्राम बिलेटा,बारा-भड़कोल व छिलोड़ी होते हुए आस- पास के ग्रामीण क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। इसी प्रकार राजेश शर्मा वृत्ताधिकारी वृत ग्रामीण एवं शिवदयाल थानाधिकारी एवं सीआरपीएफ बटालियन द्वारा ईलाका थाना विजय मंदिर के ग्रामीण क्षेत्र चांदौली,विजयपुर,भंडवाडा कस्बा डहरा,ठेकड़ा सहित आस-पास के क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर जारी आदर्श आचार संहिता के बारे में आम जन को बताया गया। विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान लोगों को निडर होकर स्वतंत्र रूप से मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। और कहा कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो उसकी जानकारी यानी इंटीमेशन दी जाए।

