उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा थल द्वारा रेशमा बेगम को PMJJBY के अंतर्गत उनके पति स्वर्गीय आबिद हुसैन के द्वारा किए गए PMJJBY बीमे के क्लेम की धनराशि उनके घर जाकर दी

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता पूजा कार्की।
थल उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा थल द्वारा रेशमा बेगम को PMJJBY के अंतर्गत उनके पति स्वर्गीय आबिद हुसैन के द्वारा किए गए PMJJBY बीमे के क्लेम की धनराशि उनके घर जाकर दी गई यह गरीब परिवार से संबंधित है और टोल थल पर मटन मुर्गी की दुकान चलाते थे जब उनके पुत्र अमन कुरेशी द्वारा खाता बंद करवाने आए तब शाखा द्वारा इनके खाते की जांच करने पर PMJJBY के अंतर्गत पंजीकृत होने की बात बताई गई जिसमे रुपए 200000 दो लाख का बीमा रकम की जानकारी दी गई,
शाखा थल के प्रबंधक विजय कुमार और SBI LIFE क्लेम टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही की गई एवं इनको क्लेम की धनराशि प्रदान करवाई गई ग्राहक ने समस्त बैंक स्टाफ का धन्यवाद किया ।

