वेदनी बुग्याल में जात के बाद उत्सव डोली वापसी के छठवें पड़ाव कुराड़ गांव पहुंची।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।बधाण की राजराजेश्वरी नंदा भगवती की उत्सव डोली धीरे-धीरे अपने छः माह के प्रवास के लिए अपने सिद्धपीठ देवराड़ा थराली की ओर पहुंचने लगी हैं वेदनी बुग्याल में जात के बाद उत्सव डोली वापसी के छठवें पड़ाव कुराड़ गांव पहुंच गई है। सोमवार को यात्रा अपने सातवें पड़ाव डुगाखोली पहुंचेगी।
राजराजेश्वरी नंदा भगवती की उत्सव डोली रविवार को अपने छठवें पड़ाव थराली ब्लाक के कुराड गांव पहुंच गई है, रविवार को नंदादेवी की उत्सव डोली 11.15 बजे गोठिड़ा से कुराड़ गांव के लिए रवाना हुई इससे पहले कल रात देवी की डोली पहुंचने के साथ ही गोठिंडा गांव में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गऐ थें, जोकि डोली की विदाई तक जारी रहे।इस दौरान गांव के ग्राम प्रधान विक्रम सिंह भंडारी, गोपाल दत्त सती,प्रेम सती, तुलसी प्रसाद सती, खीमानंद सती, महिला मंगल दल की अध्यक्ष मुन्नी देवी, पुष्पा देवी, रेखा देवी, बिमला देवी के नेतृत्व में देवी भक्तों ने डोली का स्वागत एवं विदा किया। इसके बाद यात्रा कूनी-पार्था दोपहर के भोजन के लिए पहुंची यहां पर प्रधान प्रमिला देवी,आनंद सिंह पिमोली,केशर सिंह पिमोली,मंजी पिमोली, गोपाल सिंह, कुंवर सिंह पधान,मादो सिंह, जयवीर सिंह महिला मंगल दल की पुष्पा देवी, देवकी देवी,पुनम देवी आदि के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उत्सव डोली का भव्य रूप से स्वागत कर विदा किया। देर सायं छठवें पड़ाव कुराड़ गांव पहुंच गई है।इस दौरान यात्रा मार्ग में कुरूड़ बधाण नंदादेवी समिति के अध्यक्ष नरेश गौड़, पूर्व अध्यक्ष मंशाराम गौड़, योगेश गौड़, किशोर गौड़,सुनील गौड़, कन्हैया प्रासद गौड़, भवानी दत्त, गुड्डू गौड़,कालीका प्रसाद गौड़,लक्ष्मी प्रसाद गौड़ आदि ने नंदा भक्तों की पूजाएं सम्पन्न करवाईं। सोमवार को यात्रा सबगड़ा होते हुए सातवें पड़ाव डुंगाखोली पहुंचेगी।

