कुमाऊँ विश्वविद्यालय से अभिषेक खोलिया को मिली पीएचडी उपाधि।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग (पिथौरागढ़)। कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के शोध गार्थी अभिषेक खोलिया को दक्षिण एशिया के बदलते सुरक्षा परिदृश्य में भारत-अमेरिका संबंध विषय पर उत्कृष्ट शोध कार्य हेतु पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। डॉ. अभिषेक ने यह शोध कार्य डॉ. डी. के. उपाध्याय, विभागाध्यक्ष रक्षा एवं स्त्रातेजिक अध्ययन, संकायाध्यक्ष कला संकाय एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण, एल.एस.एम. कैम्पस, पिथौरागढ़ के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया। शोध प्रबंध 1 का मूल्यांकन करते हुए प्रो. एस. के. सोनी, निदेशक, साउथ एशिया स्टडीज, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने डॉ. अभिषेक की प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह शोध दक्षिण एशिया की बदलती भू-राजनीतिक परिस्थितियों और भारत-अमेरिका संबंधों की गहरी समझ प्रदान करता है और इस क्षेत्र के शैक्षिक जगत के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान है। डां. अभिषेक खोलिया के पिता डां. पीएस खोलिया बेरीनाग हैमोपैथिक चिकित्सालय में चिकित्साधिकारी है माता गृहिणी हैडॉ. अभिषेक खोलिया की इस अद्वितीय उपलब्धि पर शिक्षाविदों, सहपाठियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है औ. कहा कि उनकी यह सफलता पिथौरागढ़ व कुमाऊँ विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।

