शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में महाकाली मंदिर में दर्शन के लिए दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
गंगोलीहाट। विश्व प्रसिद्ध मां श्री हाट कालिका मंदिर में आस्था एवं विश्वास के पर्व शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में विशाल जनसमूह दर्शन के लिए उमड़ रहा है, दर्शनार्थियों की भीड़ प्रातः चार बजे से ही लगी हुई है। मंदिर में तीर्थ पुरोहित दीप पंत, पंकज पंत एवम् भानु पंत ने दर्शनार्थियों को विधिवत् पूजा अर्चना करवाई। व्यवस्था में गंगोलीहाट पुलिस मुस्तैद रही , दर्शनार्थियों की दो कतारें समाचार लिखे जाने तक निरंतर चल रही हैं, दर्शन के लिए आसपास एवम् दूरस्थ स्थानों से दर्शनार्थियों का आवागमन निरंतर बना हुआ है, दर्शनार्थियों का यह क्रम संपूर्ण नवरात्र में बना रहता है। उल्लेखनीय है कि अष्टमी को माता के मंदिर एवम् बाज़ार में हर वर्ष मेला लगता है। हाट कालिका के अलावा चामुंडा मंदिर, छिमाल मंदिर, वैष्णवी मंदिर, अंबिका देवी मंदिर में भी भक्तों की भीड़ देखने को मिली।

