बेरीनाग नगरपालिका अध्यक्ष हेम पंत ने किया नगरपालिका भवन का उद्घाटन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। नगरपालिका अध्यक्ष हेम पंत ने नव निर्मित नगरपालिका भवन का विधिवत पूजा अर्चना के साथ उद्घाटन किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगरपालिका को भवन मिलने से नगरपालिका के कार्य सुचारू करने मे सुविधा मिलेगी ।ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा एक करोड़ रुपए की लागत से भवन का निर्माण किया गया इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी भगवती प्रसाद पाण्डेय, सभासद देवेंद्र लाल शाह,आशा भौसोडा,नीरू कार्की, नीमा देवी,देवकी देवी,इन्द्र सिह धानिक,जीवन रावत ,बिक्रम सिंह धानिक, अमित पाठक,किशन पंत,जीवन पंत,जीवन धानिक, नरेंद्र धानिक,राम लाल ,राजेश रावत,मदन मोहन रावत,सुरेश टम्टा, संतोष उप्रेती, कुन्दन धानिक, पंकज जोशी,गंगा रावत ,नीमा आदि मौजूद थे।

