berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग के कांडे किरौली के कालीताल में डूबने से व्यापारी की मौत,

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग ।बेरीनाग तहसील मुख्यालय से 10किलोमीटर कांडे गांव के कालीताल में पुलिस को बुधवार सुबह 9 बजे सूचना मिली की एक व्यक्ति ताल के अंदर है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम कालीताल पहुंची । हैड कांस्टेबल मोहन सिंह, राजकुमार नरेन्द्र मेहता, किशोर ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला। जिसकी शिनाख्त चनकाना निवासी जगदीश बोरा पुत्र रणजीत बोरा उम्र 35 के रूप में हुई।पुलिस युवक को सीएचसी बेरीनाग में लेकर आये। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत धोषित कर दिया। युवक बाजार में अपनी पत्नी पूजा के साथ टेलर का काम करता था। मृतक व्यापारी का एक 9 साल का बेटा भी है घर में वृद्ध माता पिता भी है मौत की जानकारी मिलते ही सीएचसी परिसर में नगर पालिकाध्यक्ष हेम पंत और व्यापार संघ राजेश रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष इन्द्र धानिक पहुंचे और परिजनों को ढाढस बधाया।

चौकी प्रभारी हरीश पुरी ने शव का पंचनामा भरा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डां सिद्धार्थ पाटनी ने शव का पोस्टमार्टम किया। प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार ने बताया की इसकी जांच की जा रही है उससे अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। इधर व्यापारियों ने दोपहर दो बजे के बाद बाजार बंद रखे।

कालीताल में पिछले पांच वर्षों में पांच मौते, जनप्रतिनिधियो ने की कालीताल बन्द करने की मांग ः-

बेरीनाग। कालीताल मौत की कब्रगाह बनती जा रही है पिछले चार वर्षों से यहां पर डूबने से चार युवाओं की मौत हो चुकी है। बुधवार को एक व्यापारी फिर मौत हो गयी। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपी कार्की और ग्राम प्रधान कांडे प्रेमा देवी ने बताया लगातार यहां पर मौत हो रही है जिससे आसपास के गांवों में भय बना हुआ है पूर्व भी इस कालीताल को बंद करने की मांग की जा चुकी है लेकिन उसके बाद आज तक बंद नहीं किया गया है।

Share This News