berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग के देवेश बने अस्सिटेंट प्रोफेसर।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। बेरीनाग के पुराना बाजार निवासी देवेश कुमार पंत का  चयन डां. राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय पूसा बिहार में सहायक प्रोफेसर कृषि अर्थशास्त्र के पद पर हुआ है देवेश मूलरूप से गराऊ निवासी है वर्तमान में इनका परिवार बेरीनाग के पुराना बाजार में निवास करता है पिता विद्या सागर पंत सस्ता गल्ला विक्रेता है माता कमला पंत गृहिणी है देवेश ने इंटर तक की पढाई जीआईसी बेरीनाग से की। इंटर में बोर्ड की मेरिट में स्थान बनाया था बीएसी पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से करने के बाद पीएचडी की। देवेश के चयन पर विधायक फकीर राम टम्टा, नगरपालिका अध्यक्ष हेमा पंत, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, ब्लाक प्रशासक विनीता बाफिला, सामाजिक कार्यकर्ता जीवन पंत, पंकज कार्की, जीवन धानिक, भास्कर पंत, कैलाश पाठक, बलवंत धानिक सहित विभिन्न संगठनों ने बधाई दी है।

Share This News