berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में कैरियर कॉउंसलिंग एंड मोटिवेशनल टॉक का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। राजकीय महाविद्यालय  में प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय की अध्यक्षता में उत्तरायणी एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में “कैरियर कॉउंसलिंग एंड मोटिवेशनल टॉक” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन श्री गोविंद बल्लभ पाठक डिप्टी कमांडेंट, कर्नल आर. डी. नौटियाल, श्री राजकुमार बर्थवाल आई.आर.एस. पूर्व आयुक्त, श्री के. आर. आर्या पूर्व डायरेक्टर जनरल एम.एस. एम.ई. तथा भारतीय स्टेट बैंक बेरीनाग के असिस्टेंट मैनेज प्रशान्त वर्मा रहे। कार्यक्रम में पाठक ने जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिये लीडरशिप स्किल को आवश्यक बताया।

उन्होंने भावात्मक बुद्धि और स्वास्थ्य मानकों के संदर्भ में जानकारी देकर प्रतिभागियों का ज्ञानवर्धन किया। इसके उपरांत कर्नल नौटियाल ने विद्यार्थियों को श्रीमद भगवत गीता में योग की अवधारणा के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने गीता में उल्लिखित श्लोक को उद्धृत करते हुए बताया कि योग से मन-मस्तिष्क नियंत्रण में रहता है। श्री राजकुमार बर्थवाल  ने ” जर्नी फ्रॉम कॉलेज ग्रेजुएट टू डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट” विषय पर प्रेरणादायक एवं वृतान्तपरक व्याख्यान प्रस्तुत कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा के तैयारी एवं सफलता हेतु विभिन्न प्रकार के सूत्रों को परिलक्षित कर प्रतिभागियों को अभिप्रेरित किया। श्री के. आर. आर्या ने उद्यमिता एवं रोजगार सृजन के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी तथा उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने की बात कही।  प्रशान्त वर्मा ने रोजगार हेतु ऋण की सुविधा के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया तथा उन्हें सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में आई. क्यू. ए. सी. समन्वयक डॉ. ललित सिंह रावत, डॉ. प्रदीप दुर्गापाल तथा डॉ. ललित चंद ने सराहनीय भूमिका निभाई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय ने इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु अत्यंत उपयोगी बताया तथा रिसोर्स पर्सन के रूप में आये हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लीलाधर मिश्र ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

Share This News