बेरीनाग में पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग ।जम्मू कश्मीर क पहलगाम में निर्दोष पर्यटक हिंदुओं पर आतंकी हमले में मृतकों को श्रद्धांजलि के लिए शहीद स्मारक पर व्यापार संघ के द्वारा श्रद्धांजली और कैंडिल मार्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने मृतकों को नम आंखो से श्रद्धांजलि दी। कैंडिल जलाकर इस घटना पर दुख व्यक्त किया। व्यापार संघ अध्यक्ष पूर्व सैनिक राजेश रावत ने कहा कि आतंकी हमले से हम डरेंगे नहीं आतंकवादियों का पूरे देश विरोध कर भारत से आतंकवाद खत्म किया जायेगा। इस नृशंस आतंकी हमले 26 दोषियों को मार गिराने की बात कही। इस मौके पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष एल एस डांगी,कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमित पाठक,राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भण्डारी,एएसाई भुवन पांडे, सुरेन्द्र ग्वासीकोटी, रितिक पांडे,कमल खाती, किशोर जोशी, सुनील रावत मनीष पंत, हनुमान रावत, विनोद पाठक, पवन डांगी, रवि बाफिला, कमलेश पंत, महेश राठौर, पंकज कार्की,जीवन धानिक, हिमांशु उपाध्याय, मोहन सिंह, नरेंद्र मेहता सहित आदि मौजूद रहे इससे पूर्व पाकिस्तान का पूतला दहन कर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया ।

Share This News