चमोली जिला तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदार से भी विहीन , जिससे तमाम कार्यों के सम्पादन के लिए जूझ रहे लोग।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।
थराली।वाह रे सरकार सामान्य लोकसभा चुनाव की आड़ में में सीमांत एवं भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चमोली जिले को गुरुवार को तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदार से भी विहीन कर दिया है। जिससे तमाम कार्यों के सम्पादन के लिए जूझ रहे चमोली जिले के वासिदों को आने वाले दिनों में और अधिक समस्याओं से जूझना पड़ेगा।
31 जनवरी को अध्यक्ष राजस्व परिषद आनन्द बर्द्वन की ओर से आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद चन्देश कुमार के हस्ताक्षरों से जारी आदेश में सामान्य लोकसभा चुनावों का हवाला देते हुए राज्य के अंतर्गत कुल 21 तहसीलदारों एवं प्रभारी तहसीलदारों के स्थानांतरण की सूची जारी की गई हैं। इसके तहत चमोली जिले से 4 प्रभारी तहसीलदारों का स्थानांतरण राज्य के अन्य जिलों में कर दिया गया हैं। चमोली जिले के 12 तहसीलों में इन चार प्रभारी तहसीलदारों के जाने के बाद एक भी तहसीलदार नही रह गये हैं। यहां पर तैनात प्रभारी तहसीलदारों के पास तीन से लेकर 5 तहसीलों के संचालन की पहले से ही जिम्मेदार थी अब इनके जाने के बाद कौन तहसीलों की जिम्मेदारी संभालेगा कोई बता पाने की स्थिति में नही हैं। चमोली जिले की तहसील थराली में तैनात प्रभारी तहसीलदार प्रदीप नेगी को उत्तरकाशी, कर्णप्रयाग में तैनात सुरेंद्र देव को देहरादून,चमोली में तैनात धीरज राणा को चम्पावत एवं रवि शाह को अल्मोड़ा के लिए स्थानांतरण करने का आदेश जारी कर दिए हैं। परंतु चमोली के लिए एक भी तहसीलदार अथवा प्रभारी तहसीलदार का स्थानांतरण नही किया गया हैं। जिससे जिले के आम नागरिकों को आने वाले दिनों में काफी अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं।

