FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandचमोलीमौसमराज्य

घंटों से पिंडर घाटी के ऊंचाई पर बसे गांवों में बर्फबारी होने एवं घाटी क्षेत्रों में रूक-रूक कर हो रही बारिश के चलते पूरे क्षेत्र में जबरदस्त शीत लहर।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।

पिछले 30 घंटों से पिंडर घाटी के ऊंचाई पर बसे गांवों में बर्फबारी होने एवं घाटी क्षेत्रों में रूक-रूक कर हो रही बारिश के चलते पूरे क्षेत्र में जबरदस्त शीत लहर चलने लगी हैं।आम लोगों एवं राहगीरों को ठंड से बचने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली हैं। थराली के तहसीलदार प्रदीप नेगी ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पंचायत थराली में जलने वाले अलावों की संख्या बढ़ा दी गई हैं। इसके अलावा परगना क्षेत्र थराली के अंतर्गत देवाल, नारायणबगड़, थराली विकास खंडों के अंतर्गत बड़े बाजारों एवं कस्बों में अलाव जलनें की व्यवस्था करने के राजस्व उपनिरीक्षको को निर्देश दिए गए हैं।

Share This News