FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़राज्य

रा०इ०का० सिंगाली में सेवानिवृत्त हुवे प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षक की भावभीनी विदाई

रा०इ०का० सिंगाली से सेवानिवृत्त हुवे प्रधानाचार्य जनार्दन अवस्थी एवं वरिष्ठ शिक्षक  गणेश दत्त भट्ट को भावभीनी विदाई दी गयी।

न्‍यूज होम लाइव संवाददाता महेश पाल

अस्कोट : विद्यालय प्रार्थना स्थल पर आयोजित विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा कि अवस्थी जी ने प्रधानाचार्य के रुप में विद्यालय को एक कुशल व अनुकरणीय नेतृत्व प्रदान किया। उनके कार्यकाल में विद्यालय ने अनेक उपलब्धियां हांसिल कीं। जिनमें 2019 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में विद्यालय द्वारा जिले की मैरिट लिस्ट में प्रथम व राज्य मैरिट में तेरहवां स्थान हांसिल करना, खेल के क्षेत्र में प्रतिवर्ष विद्यालय के बच्चों का राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना, विज्ञान व कला आदि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना आदि शामिल रहे।
शिक्षक श्री गणेश दत्त भट्ट को विदाई प्रदान करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा एक आदर्श व अनुशासन प्रिय शिक्षक के रुप में अपने शैक्षणिक कर्तव्यों व दायित्वों का पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वहन किया।
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य  अवस्थी जी व शिक्षक भट्ट जी को विद्यालय व विभाग को उनके द्वारा दिये गये योगदान के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य पूरन चन्द्र पन्त, राजकीय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोविन्द सिंह भण्डारी, आन सिंह खोलिया, गोविन्द खड़ायत, मनमोहन पाटनी, रोशन लालवानी, विजय कुमार, दीपा पुनेठा, शक्ति चुफाल, बबीता कन्याल, संजय कुमार, ललित भट्ट, केवलानंद ओझा, पुष्कर कन्याल, कमला अवस्थी, जगत बिष्ट आदि उपस्थित थे

Share This News