FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsuttarakhandउधमसिंह नगर

सीएम धामी ने शिवरात्रि पर पूजा अर्चना कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

एनएचएल नेटवर्क।

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनखंडी महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था।
शनिवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर चकरपुर, उधम सिंह नगर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने वनखंडी महादेव मंदिर में मेले का शुभारंभ भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This News