भीमताल में जल पुलिस के जवान सुमित चौधरी ने झील में कूदी महिला की जान बचाई।

एनएचएल नेटवर्क।
भीमताल नैनीताल अल्मोड़ा निवासी एक महिला ने शुक्रवार सुबह भीमताल झील में कूद मार दी। इस दौरान जल पुलिस के जवान सुमित चौधरी ने झील में कूद मारकर महिला को बचा लिया। थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि एसएसपी से सूचना मिली कि हाल अल्मोड़ा धौलाछीना और मूल निवासी बेलकोट बेरीनाग क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला परिजनों से नाराज होकर भीमताल की ओर से आई है। इस पर जल पुलिस को अलर्ट कर दिया गया।जल पुलिस के जवान सुमित चौधरी ने नाव चालकों को महिला की फोटो दिखाकर पूछताछ की। इस दौरान नाव चालकों ने महिला के नाव लेकर झील में जाने की बात कही। जल पुलिस भी नाव लेकर मौके पर गई तो महिला ने झील में कूद मार दी। महिला को डूबता हुआ देख जवान सुमित ने के भी कूद मारकर महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस महिला को लेकर सीएचसी पहुंची जहां महिला ने पूछताछ में बताया कि वह पारिवारिक वजह से परेशान चल रही थी।

