FEATUREDGeneralHealthLatestNewsuttarakhandउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

देहरादून और ऋषिकेश बने कोरोना के नए हॉट स्पॉट

न्‍यूज हाेम लाइव नेटवर्क

देहरादून और ऋषिकेश का पांच सितारा होटल ताज और आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम कोरोना के नए हॉट स्पॉट बन गए हें। होटल ताज के 30 से अधिक कर्मचारियों में पिछले तीन दिनों में कोविद-19 की पुष्टि हुई है। जबकि इस समय होटल में कुल 140 मेहमान थे। इस पर प्रशासन ने 5 स्टार होटल ताज को 48 घंटों के लिए बंद कर दिया है। वहीं ऋषिकेश के ही एक आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में 24 घंटों में कोरोनो वायरस संक्रमण के तीन मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं देहरादून जिले में आज एक दिन में 126 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
बताया गया है कि ताज होटल ने अपने कर्मचारियों का परीक्षण तब शुरू किया जब एक वरिष्ठ प्रशासक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद होटल के अधिकांश कर्मियों के नमूने लिए गए। इनमें से 80 से अधिक के नमूनों की रिपोर्ट अभी भी लंबित है। उल्लेखनीय है कि हरिद्वार में कुंभ का आयोजन हो रहा है। यहां बड़ी संख्या में बाहर के लोग आ रहे हैं। इनसे कोरोना फैलने की आशंका बनी हुई है। यह प्रशासन के लिए भी चिंता का बड़ा विषय है।

Share This News