berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

रामलीला मंच से हजारों लोगों को दिया साइबर सुरक्षा का संदेश, पुलिस ने बताए ठगी से बचने के तरीके। 

ऩ्यूज होम लाइव डिजिटल। 

​बेरीनाग (पिथौरागढ़)। आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और ऑनलाइन धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पिथौरागढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में चौकोड़ी चौकी प्रभारी अपर उपनिरीक्षक अशोक चौधरी ने रामलीला मंच से मौजूद हजारों लोगों को साइबर अपराधियों के तरीकों और उनसे बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी।

​कार्यक्रम के दौरान चौधरी ने लोगों को फर्जी कॉल, ओटीपी और बैंकिंग फ्रॉड के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ठगी के प्रति सतर्क किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से अपील की कि कोई भी व्यक्ति किसी अनजान शख्स के साथ अपनी बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी, ओटीपी, पिन या पासवर्ड साझा न करे। इसके अतिरिक्त, मोबाइल पर आने वाले किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने या संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड करने से बचने की सलाह दी गई।

​पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो वह बिना देरी किए तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करे या आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराए, ताकि समय रहते ठगी गई रकम को सुरक्षित कराया जा सके।

Share This News