FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़: एक्शन मोड में नवागंतुक CDO प्रवीण कुमार, नैनीपातल ट्रेंचिंग ग्राउंड और चंडाक स्विमिंग पूल का किया औचक निरीक्षण; दिए कड़े निर्देश।

न्यूज़ होम लाइव डिजिटल। 

​पिथौरागढ़। कार्यभार संभालते ही नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी (CDO) एवं नगर आयुक्त प्रवीण कुमार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों और प्रमुख स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और पर्यटन की संभावनाओं को धरातल पर उतारने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

​कूड़ा निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

निरीक्षण के क्रम में सीडीओ प्रवीण कुमार सबसे पहले नैनीपातल स्थित कूड़ा ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने कूड़ा निस्तारण की मौजूदा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और प्लांट व व्यवस्थाओं का संचालन प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार दिख सके।

​चंडाक बनेगा पर्यटन का नया केंद्र

इसके पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने चंडाक स्थित स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चंडाक क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की दृष्टि से अपार संभावनाएं समेटे हुए है। इस क्षेत्र को एक बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सुनियोजित प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्विमिंग पूल के साथ-साथ यहां अन्य आकर्षक पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने की संभावनाओं पर कार्य किया जाए, जिससे यह क्षेत्र स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन सके।

​नागरिक सुविधाओं का होगा विस्तार

सीडीओ ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर ठोस कार्य किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This News