राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में प्राचार्य ने दिया प्राध्यापकों व कर्मचारियों को योगाभ्यास का प्रशिक्षण।

 

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में आज प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय के मार्गदर्शन में एक विशेष योगाभ्यास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य प्रो. पाण्डेय ने महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को स्वयं योगाभ्यास कराया और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित योग करने की प्रेरणा दी।

​कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने शरीर और मन को स्वस्थ बनाए रखने में योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम की विधियों को विस्तारपूर्वक समझाया तथा स्वयं उनका प्रदर्शन कर उपस्थित स्टाफ को सही तरीके से अभ्यास कराया।

​उल्लेखनीय है कि प्राचार्य प्रो. बी. एम. पाण्डेय की पहल पर महाविद्यालय में प्रत्येक शुक्रवार को आधा घंटा योगाभ्यास का नियम बनाया गया है। सर्वसम्मति से लिया गया यह निर्णय महाविद्यालय में नियमित रूप से संचालित हो रहा है, जिसका उद्देश्य शिक्षकों और कर्मचारियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।

​इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया।

Share This News