berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

करंट लगने लाइन मैन की मौत परिजनों में आक्रोश।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग। बेरीनाग तहसील से 12किलोमीटर दूर कांडे गांव में बिजली के तार ठीक करने के दौरान करंट लगने से लाइनमैंन की मौके पर मौत हो गई।
धंतोली कांडे निवासी लाइन मैन कमलेश कुमार पुत्र मोहन राम उम्र 40 वर्ष बुधवार देर रात्रि को 9बजे कांडे किरौली क्षेत्र में बिजली नही आने पर ठीक करने के कांडे गांव में स्थित ट्रांसफार्मर में लाइन ठीक करने के लिए गया। इससे पहले सब स्टेशन में फोन कर सटडाउन भी मांगा। जिससे ही लाइन ठीक करने के लिए ट्रांसफार्मर के पास पहुंचा तो 11हजार केवी लाइन में अचानक करंट आने से कमलेश कुमार को करंट लग गया और दया हाथ पूरी तरह से झुलस गया। और शरीर के कई हिस्सों में करंट लगकर जल गया ।सूचना मिलते ही परिजन प्राइवेट टैक्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग लेकर आये जहां पर जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही कांडे किरौली से ग्राम प्रधान प्रेमा देवी और जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि भूपी कार्की के नेतृत्व में बड़ी संख्या में रात्रि को ग्रामीण सीएचसी बेरीनाग पहुंच गये और वहां पर घटना पर आक्रोश जताते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई और विभाग पर लापरवाही का आरोप भी लगाया। और कहा की सटडाउन लेने के बाद भी कैसे करंट आया। पूर्व में कई मवेशियों पर करंट लग चुका है ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व भारी पुलिस बल पहुंचा और पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है मृतक की पत्नी अनीता देवी और दो छोटे छोटे बच्चें बेसुध हो गये हैं मृतक के बड़े भाई पूर्व ग्राम प्रधान जगदीश राम ने बिजली विभाग पर मारने का आरोप लगाया है। इधर बिजली विभाग के अवर अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि सटडाउन के बाद कैसे लाइन में करंट आया इसकी जांच की जायेगी जांच कर दोषियों के खिलाफ की जायेगी। विदित है वर्ष 2020में भी लाइनमैन नवल बिष्ट की करंट लगने से मौत हुई थी।

Share This News