FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandनैनीताल

नैनीताल पुलिस ने इस वर्ष अब तक लगभग 1 करोड़ 13 लाख कीमत के 630 मोबाइल फोन बरामद किए।

एनएचएल नेटवर्क।

हल्द्वानी में पुलिस के मोबाइल एप रिकवरी सेल को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने खोये और चोरी हुए 302 मोबाइल फोन को रिकवर किए है । पुलिस के अनुसार बरामद किए गए मोबाइल्स फोन कीमत की लगभग 70 लाख रुपये है। नैनीताल के एसएसपी पंकज भट्ट ने मोबाइल स्वामियों को उनके खोये हुए मोबाईल फोन लौटाए । अपने फोन को वापस पाकर अभी लोगो के चेहरे खुशी से खिल गए। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा इन सभी फोन्स को यूपी, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश से रिकवर किया गया है। आपको बता दे कि नैनीताल पुलिस द्वारा इस वर्ष अब तक लगभग 1 करोड़ 13 लाख कीमत के 630 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके है।

Share This News