बेरीनाग “उत्तराखंड महिला विकास और सशक्तिकरण” पुस्तक का विमोचन केबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने किया।
बेरीनाग “उत्तराखंड महिला विकास और सशक्तिकरण” पुस्तक का विमोचन केबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने किया।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग “उत्तराखंड महिला विकास और सशक्तिकरण” पुस्तक का विमोचन केबिनेट मंत्री रेखा आर्या द्वारा सोमेश्वर में किया गया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह पुस्तक उत्तराखंड की महिलाओं की समस्याओं को उजागर करते हुए उनके चहूंमुखी विकास हेतु उपयोगी सिद्ध होगी, इस पुस्तक के माध्यम से लेखको एवं शिक्षाविदों द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को भी प्रमुखता दी गई है साथ ही इस पुस्तक में महिला स्वास्थ्य को प्रमुखता से दर्शाया गया है। इस मौके पर कैविनेट मंत्री रे खा आर्या ने कहा मैं डॉ प्रतिभा नेगी को हार्दिक शुभकामनाओं के साथ तहे दिल से धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने महिला विकास और सशक्तिकरण जैसे विषयों पर लेखो एवं शोध पत्रों द्वारा उत्तराखंड की महिलाओं के लिए विशेष कार्य किया है।भविष्य में भी मैं आशा करती हूं कि डॉ0 नेगी उत्तराखंड की ज्वलंत समस्याओं को राष्ट्र के सम्मुख लाने का प्रयास करेंगी। डॉ नेगी की यह चौथी पुस्तक है। वर्तमान में डॉ प्रतिभा नेगी,अर्थशास्त्र विभाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में कार्यरत है।

