पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया अवैध शराब के साथ गिरफ्तार
नशे के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई के अन्तर्गत थाना गंगोलीहाट व कोतवाली धारचूला पुलिस ने दो पृथक-पृथक अभियोगों में 02 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार:-
——

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
पिथौरागढ, सुखबीर सिंह के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ राजन सिंह रौतेला एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला ओ0पी0 शर्मा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री / तस्करी के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए, कड़ी कार्रवाई किये जाने के क्रम में थानाध्यक्ष गंगोलीहाट दिनेश बल्लभ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान खिरमाण्डे बाजार गंगोलीहाट से अभियुक्त जगदीश सिह बोहरा पुत्र मोहन सिह बोहरा निवासी खड़की बज्यूड़ा गंगोलीहाट पिथौरागढ, के कब्जे से 71 बोतल व 272 पव्वे अवैध अंग्रैजी शराब बरामद की गई, जिस पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना गंगोलीहाट में मु0अ0सं0- 07/2021 धारा- 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एनएचपीसी तपोवन तिराहा में चैकिंग के दौरान अभियुक्त धन सिह बोरा पुत्र मान सिह बोहरा निवासी रांथी बोरा, थाना- धारचूला जनपद पिथौरागढ़, को 05 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली धारचूला में मु0अ0सं0-12/2021,धारा- 60आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी टीम में थाना गंगोलीहाट
थानाध्यक्ष दिनेश बल्लभ,कास्टेबल भगवत सिह
, राकेश सिह, संजू राम, कमल सिह
व कोतवाली धारचूला से कास्टेबल आन सिह, कास्टेबल ललित पांगती मौजूद रहे।

