गोपेश्वर पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द
गोपेश्वर पुलिस ने नाबालिग को गैर जनपद से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द
————-

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
गोपेश्वर लखपत सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट- लाखी घाट, हाल निवासी-पठियालधार गोपेश्वर द्वारा थाना गोपेश्वर में अपने 17 वर्षीय पुत्र की गुमशुदगी के संबंध में सूचना दी गयी। उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना गोपेश्वर द्वारा तत्काल पतारसी-सुरागरसी तलाश जारी की गई, व गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनाँक 03-04-2021 को उक्त बालक को जनपद देहरादून से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपने पुत्र को वापस पाकर परिजनों द्वारा जनपद पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
पुलिस टीम में उ0नि0 राज नारायण व्यास का0 107 ना०पु० प्रदीप रावत मौजूद रहे

