बेरीनाग में रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू: 19 अगस्त से पुराना बाजार में लगेगी तालीम।

बेरीनाग संवाददाता। 

बेरीनाग। नागदेव रामलीला कमेटी बेरीनाग के तत्वावधान में आगामी भव्य रामलीला मंचन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कमेटी द्वारा रामलीला के पात्रों के अभिनय को निखारने के लिए बुधवार, 19 अगस्त 2026 से तालीम (रिहर्सल) का शुभारंभ किया जा रहा है।

​रामलीला कमेटी ने समस्त क्षेत्रवासियों और अभिभावकों से विशेष अपील की है कि वे अपने बच्चों (पाल्यों) को इस सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए तालीम में अवश्य भेजें।यह जानकारी देवेन्द्र लाल शाह ने दी।

​तालीम से जुड़ी मुख्य जानकारी:

  • तिथि: 19 अगस्त 2026 (दिन: बुधवार)
  • समय: प्रतिदिन सायं 7:00 बजे से
  • स्थान: प्राइमरी पाठशाला, पुराना बाजार (बेरीनाग)

​कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि स्थानीय बच्चों व युवाओं को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का यह बेहतरीन अवसर है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से पहुंचकर तालीम को सफल बनाने की अपील की है।

Share This News