श्री महाकाली दरबार रामलीला कमेटी ने नवरात्रि में आयोजित होने वाली रामलीला मंचन के लिए अभिनय करने वाले सभी पात्रों का चयन।

एनएचएल नेटवर्क।
गंगोलीहाट श्री महाकाली दरबार रामलीला कमेटी एवं सांस्कृतिक मंच द्वारा प्रसिद्ध महाकाली मंदिर परिसर में नवरात्रि में आयोजित होने वाली रामलीला मंचन के लिए अभिनय करने वाले पत्रों को दी जाने वाली तालीम (प्रक्षिक्षण)अंतिम चरण में है मुख्य निर्देश सूबेदार शंकर सिंह रावल एवं सहनिर्देशक किशन उप्रेती ने बताया कि अभिनय करने वाले सभी पात्रों का चयन कर लिया गया है इस बार अभिनय में क्षेत्र की कई बालिकाएं विभिन्न पात्रों का अभिनय प्रस्तुत करेंगी कमेटी की अंतिम बैठक में कमेटी के सभी पदाधिकारीयों एवं सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी प्रशिक्षण में सचिव गजेंद्र रावल ,कोषाध्यक्ष नरेंद्र रावल, सहनिर्देशक कैलाश सिंह, ललित उप्रेती, धीरेंद्र बिष्ट, प्यारे लाल साह, दिनेश बिष्ट, भगवत रावल, प्रकाश लाल शाह, दीपक जोशी हारमोनियम वादक विशाल सोरियाल ,तबला वादक प्रियांशु कुमार आदि द्वारा सहयोग दिया जा रहा है ।

