बेरीनाग महाविद्यालय में स्किल डेवलेपमेंट कार्यशाला का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग महाविद्यालय में प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिएै स्किल डेवलेपमेंट कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कुल 119 छात्र–छात्राओं ने भाग लिया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को स्किल डेवलेपमेंट का महत्व एवं उपलब्ध प्लेटफार्म की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर डॉ. बालम सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों को एबीसी आईडी बनाने की प्रक्रिया और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. महेश चन्द्र विश्वकर्मा (स्किल डेवलेपमेंट नोडल) ने स्किल डेवलेपमेंट कोर्सेज एवं उनके करियर निर्माण में योगदान के बारे में बताया। वहीं, डॉ. जे. एन. पंत (एनईपी कोऑर्डिनेटर) ने नई शिक्षा नीति में स्किल डेवलेपमेंट के महत्व पर चर्चा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य ने की और संचालन का दायित्व रश्मि सैलवाल ने निभाया। कार्यशाला से छात्रों को नई दिशा एवं प्रेरणा प्राप्त हुई।

