प्रभारी डॉक्टर नसीम बानो एवं प्रवर सहायक हरीश उप्रेती के स्थानांतरण की मांग को लेकर गंगोलीहाट बाजार बंद रहा।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट।सीएससी प्रभारी डॉक्टर नसीम बानो एवं प्रवर सहायक हरीश उप्रेती के स्थानांतरण की मांग को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार व्यापार संघ के आज बंद के आह्वान पर संपूर्ण गंगोलीहाट बाजार बंद रहा चाय ,फड़, खोखे ,दवा की दुकान, सब्जी की दुकान ,भोजनालय सभी बंद रहे ।

व्यापारियों व विभिन्न संगठनों के लोगों ने व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश धानिक के नेतृत्व में जुलूस प्रदर्शन के साथ नारीबाजी करते हुए सीएससी पहुंचकर एक आम सभा का आयोजन किया गया। सीएचसी में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक सामाजिक संगठन समेत तमाम संगठन कई महीनों से डॉक्टर नसीमा बानो और प्रवर सहायक हरीश उप्रेती को हटाने तथा कम से कम दो विशेषज्ञ चिकित्सक सहित स्टाफ नर्स की नियुक्ति करने की मांग कर रहे हैं। डॉ नसीमा बानो पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सीएचसी अनियमितताओं का केंद्र बन गया है। गरीब जनता के आयुष्मान कार्ड से हजारों रुपए, इलाज के नाम पर काटे जा रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि पिछले महीने जांच में आए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ नसीम बानो और प्रवर सहायक हरीश उप्रेती के खिलाफ कई अनियमिताएं पाई और उनका एक माह का वेतन रोका। जिससे सिद्ध होता है कि दोनों की मिली भगत से सीएचसी में भ्रष्टाचार पनप रहा है। जिसकी जांच होनी चाहिए। कार्यवाहक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण बोरा को ज्ञापन सौपा तथा एक सप्ताह में उक्त दोनों का स्थानांतरण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।जुलूस प्रदर्शन वह ज्ञापन देने वालों में व्यापारी, राजनीतिक सामाजिक संगठन, टीम एक कोशिश , केमिस्ट एसोसिएशन, प्रधान संगठन आदि शामिल थे।

इस दौरान शांति व्यवस्था को लेकर थाना अध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा।


