16 वर्षीय नाबालिक लडकी का शारीरिक शोषण दुष्कर्म तीन गिरफतार।

नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाले 03 अभियुक्तों को थाना गंगोलीहाट पुलिस ने पहुँचाया सलाखों के पीछे।
एनएचएल नेटवर्क।
गंगोलीहाट निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना गंगोलीहाट आकर सूचना दी गयी कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ कुछ लोगों द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया।
विधिक कार्रवाई वादी की तहरीर पर थाना गंगोलीहाट में धारा 376(3), 504, 354 आईपीसी एवं 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
एस0पी0 पिथौरागढ़, श्रीमती रेखा यादव द्वारा उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए उक्त प्रकरण में त्वरित आवश्यक कार्यवाही कर अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये।
जिस पर थानाध्यक्ष गंगोलीहाट, श्री हीरा सिंह डांगी* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत से घटना के दिन से फरार नामजद अभियुक्तों को ।
क्रमश: 1- विनोद सिंह खाती पुत्र जमन सिंह खाती निवासी मल्ला गर्खा थाना गंगोलीहाट जिला
पिथौरागढ़,
2- राहुल सिंह उर्फ चंचल सिंह पुत्र महेश सिंह उर्फ लक्ष्मण सिंह निवासी बिगराबाग खटीमा थाना खटीमा जनपद उधमसिंहनगर
3-गोपाल सिंह पुत्र स्व0 बसन्त सिंह निवासी थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़,
को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस टीम –
1- उ0नि0 बबीता टम्टा
2- उ0नि0 गणेश दत्त जोशी
3- अपर उ0नि0 नरेंद्र पाठक,
4- अपर उ0नि0 सतेन्द्र पाल
5- हेड कांस्टेबल खीम सिंह,
6- कांस्टेबल मनीष चंद्र,
7- कांस्टेबल कमल तुलेरा आदि सामिल रहे।

