berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के तहत महाविद्यालय के विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डॉ. पी. एस. मेहरा के मार्गदर्शन से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के तहत महाविद्यालय के विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजली देवी यादव के नेतृत्व में स्वयंसेवियों एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने एकजुट होकर समुदाय, परिवार एवं मित्रों को नशा मुक्त करने के हर सम्भव प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के इसी क्रम में चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चार्ट प्रतियोगिता के माध्यम से स्वयंसेवियों ने नशे का मानव जीवन पर दुष्प्रभाव को प्रदर्शित कर आम जन- मानस को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share This News