FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandमौसम

उत्तराखंड के चार जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी।

एनएचएल नेटवर्क।

देहरादून। उत्तराखंड के चार जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट है अगले चार दिन प्रदेश से अधिकतर जिलों में हल्की से भरी बारिश होने की संभावना भी है।  मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं बारिश और गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों में भी हल्की बारिश होने के आसार मौसम विभाग ने बताया है। राजधानी में शुक्रवार को हुई बारिश के बावजूद तापमान में कोई गिरावट नहीं आई, बल्कि उमस भरी गर्मी ने और परेशान कर दिया है। हल्द्वानी में शुक्रवार को देर रात से वर्षा का क्रम जारी रहा। शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होती रही। इसके चलते हल्द्वानी के मुख्य मार्गों में जलभराव हो गया। ऐसे में राहगीरों और वाहनों चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद मौसम साफ होने से लोगों ने राहत महसूस की,लेकिन वर्षा के बीच ठंड का अहसास हुआ। शनिवार को भी नैनीताल जिले में जगह-जगह बारिश देखी जा रही है । मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हल्द्वानी क्षेत्र में शनिवार को अधिकतम तामपान 27.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तराई में रिमझिम बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विज्ञानियों ने मौसम दो दिन तक स्थिर रहने का अनुमान लगाया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान 36 पार जा रहा था, जिससे यहां उमस बढ़ गई थी। पंत विवि के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

Share This News