आयोग की सख्ती, एटीएम में कैश डालने वाले वाहनों की भी लेंगे जानकारी
सभा में आये हेलीकाप्टर की भी होगी तलाशी — निर्वाचन आयोग
आयोग की सख्ती, एटीएम में कैश डालने वाले वाहनों की भी लेंगे जानकारी
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर – चुनाव आयोग अब किसी भी सभा में आने वाले हेलीकाप्टर की भी जांच करेगा। यह देखा जाएगा कि उसमें कैश या लुभाने वाली वस्तु तो नहीं है। इसके अलावा जिले के एटीएम में कैश सप्लाई की जिम्मेदारी संभालने वाली प्राइवेट एजेंसियों को निर्वाचन अधिकारी को यह बताना होगा कि एटीएम में कब और कितनी रकम भेजी जा रही है।
सर्विलेंस टीम बनाएगी फुटेज, एंकरिंग भी होगी– आयोग सभाओं की वीडियोग्राफी भी करायेगा। इसके लिए टीम को फुटेज भी बनाने को कहा गया है। इसमें बकायदा एंकरिंग कर हर चीज को बताना होगा कि कहां क्या हो रहा है। कितनी कुर्सी, टेबल सामान आदि हैं यह सब रिकॉर्ड किया जाएगा। अगर किसी सभा में कोई स्टार प्रचारक आ रहा है और वहां प्रत्याशी मौजूद नहीं है लेकिन फिर भी उसका नाम लिया गया तो पूरे कार्यक्रम का खर्च प्रत्याशी के चुनाव खर्च में जोड़ दिया जाएगा।
रेलवे को भी अलर्ट
इधर आरपीएफ को अलर्ट कर दिया गया है। किसी भी तरह की प्रलोभन वाली सामग्री अगर ट्रेनों के जरिए आती है तो उस पर तत्काल प्रशासन को सूचना दी जाए। जल्द ही ऑब्जर्वर भी आ रहे हैं।

