LatestNewsछत्तीसगढ़

अवैध शराब जब्त, पुलिस आरोपियों पर कर रही कार्रवाई

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-

कोंटा:- ग्राम पंचायत गनियारी के बेलटुकरी में महुआ शराब बेचने वाले पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के पास से 170 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है। इन आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2)(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई। बता दें कि कोटा थाना प्रभारी हेमंत पाटले के अनुसार ग्राम पंचायत गनियारी के ग्राम बेलटुकरी निवासी, दुखीराम, नरेन्द्र वर्मा, गिरधारी वर्मा, नारायण वर्मा, जालिम वर्मा, द्वारा अवैध रूप से महुआ की शराब बेची जा रही थी। वहीँ मुखबिर की सूचना पर मौके पे दबिश देकर इनके कब्जे से 170 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। इन आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2)(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई।

Share This News