berinagLatestNewsSportsuttarakhand

राज्यस्तरीय चोई क्वांग डो हिमालया इंटर कॉलेज ने जीते 17 स्वर्ण पदक

न्यूज होम लाइव व्यूरो

बेरीनाग(पिथौरागढ़) हिमालया इंटर कॉलेज चौकोड़ी के 17 खिलाड़ियों का चयन63 वी राष्ट्रीय स्कूल गेम चोई क्वांग डो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के लिए हुआ। हाल ही में बेरीनाग में सम्पन्न हुई 10वी राज्य स्तरीय बिद्यालयी चोई क्वांग डो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बिद्यालय के 28 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और 17 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक झटक के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी सुनिश्चित की प्रतियोगिता अण्डर 14,17,19 बालक बालिका बर्ग में सम्पन्न हुई।प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वालों में अण्डर 14 में प्राची पंत,सपना राठौर,कोमल पाठक,रोहित पाठक, बिनय मेहता,प्रियांशु बाफिला, अभिषेक डसीला, जूनियर बर्ग 17 ममता मेहता,हर्षिता पंत,निशा मेहरा,रौली सिपाल सीनियर बर्ग 19 शौरभ पाठक , जूनियर बर्ग मयंक मेहता,राहुल कुमार,सुरेंद्र सिंह राठौर,तनुज राठौर, प्रशांत रौतेला, आदि थे,कास्य पदक विजेताओं में जाहुनति बर्मा,चांदनी मोगिनी थे स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी नम्बर माह में छतीसगढ़ के दुर्ग में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे
इस अवसर पर पदक विजेता छात्रों को छात्रों को प्रधानाचार्य देव बाला बिष्ट द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर प्रधानाचार्य देववाला बिष्ट,प्रशिक्षिक सुनील मिश्रा,प्रबंधक प्रकाश कार्की, उपप्रधानाचार्य भूपेंद्र पपोला,जीवन महतोड़ी,भाष्कर पंत,गीता बोरा,कमलेश जोशी,हरीश चंद्र शर्मा, आदि उपस्थित थे

Share This News