लोक सभा निर्वाचन-2019 हेतु 30 अतिरिक्त बी.यू. बागेश्वर जनपद को हरिद्वार जनपद से आवंटित
न्यूज होम लाइव व्यूरो कुलदीप सिहः-
….बागेश्वर….जिला निर्वाचन अधिकारी बागेश्वर ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिये बताया कि अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी. उत्तराखण्ड देहरादून के पत्र के द्वारा आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 हेतु 30 अतिरिक्त बी.यू. इस जनपद को जनपद हरिद्वार से आवंटित किये गये है। आवंटित 30 बी.यू. की आयोग के निर्देशानुसार र्इ.सी.आर्इ.एल. इंजीनियरों द्वारा 17 अक्टूबर, 2018 को प्रथम स्तरीय जाँच का कार्य किया जाना है। एफ.एल.सी. का कार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बागेश्वर क केन्द्रीय पुस्तकालय के व्यवसायिक पाठ्यक्रम भवन के द्वितीय तल स्थिति कक्ष संख्या 19 के समीप व्याख्यान कक्ष में 17 अक्टूबर, 2018 के प्रात: 09:00 बजे से किया जायेगा।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एफ.एल.सी. का कार्य उप जिला निर्वाचन अधिकारी की देख-रेख में सम्पादित किया जाना है। इस हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी एफ.एल.सी. के दौरान उपस्थित रहते हुए कार्यं सम्पादित कराना सुनिश्चित करेंगे। एफ.एल.सी. कार्यं हेतु नोडल अधिकारी, के रूप में उप जिलाधिकारी, बागेश्वर एवं प्रभारी अधिकारी के रूप में प्रधानाचार्य, आर्इ.टी.आर्इ. काण्डा को नामित किया जाता है। नोडल अधिकारी का दायित्व होगा कि वे आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रभारी अधिकारी से एफ.एल.सी. का कार्यं सम्पादित करायेंगे। प्रभारी अधिकारी एफ.एल.सी. कार्य हेतु पूर्व की भांति अपने साथ अपने अनुभवी अधिकारियों/कर्मचारियों को तैनात करेगें जो मोबाईल एप के द्वारा आनलाईन एफ.एल.सी. का कार्य पूर्ण करेंगे, तथा एफ.एल.सी. कार्य के प्रत्येक दिवस की सूचना आयोग के पत्र संख्या व निर्धारित प्रारूपों के अनुसार तैयार कर नोडल अधिकारी के हस्ताक्षर उपरान्त इस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
सोयब अन्सारी, कनि.सहा. जिला निर्वाचन कार्यालय, बागेश्वर कोषागार दोतालक बागेश्वर में रखी गयी 30 बी.यू. से संबंधित 03 सील्ड बक्सों को कोषागार दोतालक से निकालकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बागेश्वर के केन्द्रीय पुस्तकालय एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रम भवन के कक्ष संख्या 19 के समीप बी.एड. कक्ष में नोडल अधिकारी, र्इ.वी.एम. के सुपुर्द करेंगे । एफ.एल.सी. का कार्यं पूर्ण होने पर उक्त बी.यू. से संबंधित 03 सील्ड बाक्सों के बाहर सूची चश्पा कर कक्ष संख्या 22 में सुरक्षित रखना सुनिश्चित करेंगे। कोषागार बागेश्वर से 03 सील्ड बाँक्स निकालने व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर ले जाने तथा एफ.एल.सी. के कार्यं हेतु पर्याप्त मात्रा में मजदूर, कुर्सी, मेज एवं एफ.एल.सी. में लगे कार्मिंकों हेतु जलपान आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे ।
आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार एफ.एल.सी. वाले कक्ष में प्रवेश करने वाले किसी अधिकारी एवं कर्मचारी आदि के प्रवेश के समय इलैक्ट्रानिक उपकरण आदि लेकर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती है तथा एफ.एल.सी. वाले कक्ष के प्रदेश द्वार पर मैटल डिडैक्टर (डी.एफ.एम.डी.) लगाया जायेगा तथा पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा कार्मिकों की तैनाती की जाय जिसकी व्यवस्था पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा की जायेगी । एफ.एल.सी. वाले कक्ष के अन्दर प्रवेश करने वाले प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी आदि को पहचान स्वरूप पहचान पत्र निर्गत किया जाय, पहचान पत्र नोडल अधिकारी र्इ.वी.एम. उप जिलाधिकारी बागेश्वर द्वारा निर्गत किये जायेंगे । एफ.एल.सी. की सम्पूर्ण प्रकिया की सी.सी.टी.वी. फुटेज एवं वीडियोग्राफी, विद्युत सुचारू हेतु जनरेटर व्यवस्था, मॉकपोल हेतु खिडकियों पर पर्दे आदि की व्यवस्था सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी करवाना सुनिश्चित करेंगे तथा प्रत्येक कार्य दिवस का डाटा भी अभिलेख हेतु सुरक्षित रखेंगे। प्रधानाचार्य, आर्इ.टी.आर्इ. काण्डा एफ.एल.सी. कार्य हेतु तैनात होने वाले कार्मिकों की सूची एवं एक-एक रंगीन फोटो उप जिलाधिकारी बागेश्वर (नोडल अधिकारी र्इ.वी.एम) को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उक्त के अतिरिक्त एफ.एल.सी. कक्ष के अन्दर कोई भी कार्मिक मोबाईल लेकर प्रवेश नहीं करेंगे केवल दो ही व्यक्ति जिन्हें अधोहस्ताक्षरी द्वारा नामित किए जायेगा वे ही व्यक्ति एफ.एल.सी. कक्ष में मोबाईल ले जा सकेंगे जिनकें द्वारा मोबाइल एप का कार्य भी किया जायेगा। सुरक्षा कार्मिकों द्वारा प्रवेश द्वार पर इसकी तलाशी करना सुनिश्चि करेंगे।
एफ.एल.सी. कार्य हेतु तैनात सुरक्षा कार्मिकों हेतु आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार लॉगबुक बनार्इ जानी है जिसमें ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कार्मिकों का प्रतिदिन का विवरण अंकित किया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त एफ.एल.सी. हॉल के अन्दर प्रवेश करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी आदि के लिए भी लॉगबुक बनायी जाय। जिसमें प्रवेश करने वालों का विवरण रखा जायेगा। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर सुरक्षा कार्मिकों हेतु लॉगबुक तैयार करवाकर उसमें ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कार्मिकों का विवरण अंकित करने हेतु सम्बन्धितों को अपने स्तर से निर्देशित करेंगे। नोडल अधिकारी र्इ.वी.एम. आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार एफ.एल.सी. का कार्य सम्पन्न कराने के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे।

