गंगोलीहाट के वार्ड नंबर एक पुनौली वार्ड के किशन राम के मकान की दीवार टूटी बकरिया घायल।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
गंगोलीहाट। नगर पालिका गंगोलीहाट के वार्ड नंबर एक पुनौली वार्ड के किशन राम पुत्र रतन राम के मकान की दीवार आज प्रातः छह बजे गिर गई, जिसमें तीन बकरियां अंदर थीं उनमें से एक गर्भवती बकरी के पैर में चोट लगी है , बकरियों को खोलने गए प्रदीप कुमार को मलवे से खींचने के क्रम में उसकी माता राधा देवी के पैर , हाथ और सर में चोट होना वार्ड मेंबर सुमन आर्या ने बताया।

उल्लेखनीय है कि कोई भी चोट लगा व्यक्ति ईलाज के लिए नहीं गया। प्रशाशन ने देवी आपदा खाद्यान्न किट पटवारी भूपाल सिंह बिष्ट द्वारा उपलब्ध कराई गई और अपनी जांच रिपोर्ट प्रशाशन को सौंप दी है, उन्होंने बताया कि मुआवजा राशि पीड़ित को 2 से 3 दिन में उपलब्ध करा दी जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल ने बताया कि संबंधित परिवार को नगर पालिका द्वारा प्रधानमंत्री आवास प्राथमिक आधार पर कराया जाएगा।

