FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandमुनस्यारी

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

एनएचएल नेटवर्क।

मुनस्यारी महाविद्यालय में IQAC एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ० रिफाकत अली ने बताया कि आज के कार्यक्रम का संचालन करते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर, समाजशास्त्र, डॉ० राहुल पाण्डेय ने डॉ० अम्बेडकर के सामाजिक संघर्षों और समर्पण को सामाजिक न्याय के लिए प्रेरणास्रोत बताया । कार्यक्रम के आयोजक राजनीति विज्ञान प्रभारी एवं नोडल अधिकारी, IQAC डॉ. रिफाकत अली ने बाबा साहेब के संविधान निर्माण में योगदान तथा समाज में समानता और न्याय की स्थापना के उनके प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके संघर्ष एवं जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रोत्साहित किया ।
अर्थशास्त्र विभाग से डॉ. अशोक मौर्य ने भी अपने विचार साझा करते हुए डॉ. अंबेडकर के सामाजिक एवं शैक्षिक योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री दुर्गेश कुमार शुक्ला ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को जीवन में उतारने के लिए उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार से सुश्री निधि मारोठिया, डॉ० रीतू, डॉ० रीता आर्या सहित समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

Share This News