सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर त्रिपुरा देवी बूथ में बैठक संम्पन्न।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितम्बर) से लेकर 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज विधानसभा गंगोलीहाट के त्रिपुरा देवी बूथ में मुख्य वक्ता विधानसभा गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा ने दीप प्रज्वलन कर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम त्रिपुरा देवी बूथ पर आयोजित कि गई।जिसमें जिला महामंत्री महिला मोर्चा हिना पंत, नगर मंडल उपाध्यक्ष नीता बाफिला, जिला मंत्री एवं सभासद नीरू कार्की, नगर मंडल मंत्री पूरन राम, पूर्व मंडल अध्यक्ष इन्द्र धानिक, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन लाल शाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश पंत, पूर्व चेयरमैन डीसीबी पिथौरागढ़ दल बहादुर बाफिला, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप बोरा, वर्तमान प्रधान चचरेत पान सिंह/ बूथ अध्यक्ष चचरेत पूर्व मंडल उपाध्यक्ष विक्रम ततराड़ी, पूर्व मीडिया प्रभारी मनोज कुमार, नगर मंडल मीडिया प्रभारी निखिल पंत,चनकाना शक्ति केन्द्र संयोजक दान सिंह कठायत, बूथ अध्यक्ष अर्जुन कुमार, बूथ अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, बूथ अध्यक्ष पूरन सिंह, बूथ अध्यक्ष नवीन भट्ट, भगवान महरा, बूथ अध्यक्ष महिपाल खाती, बूथ अध्यक्ष, राईआगर शक्ति केन्द्र संयोजक दरपान राम, खड़क लाल शाह, बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह व लक्ष्मण भंडारी, दीपक नेवलिया सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन पूर्व मंडल महामंत्री विमलेश पंत द्वारा किया गया मुख्य वक्ता विधायक फकीर राम टम्टा ने एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन चन्द्र पाठक तथा पूर्व चेयरमैन डीसीबी दल बहादुर बाफिला कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया तथा कार्यशाला का समापन नगर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती द्वारा किया गया।

