महाविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग कक्षाएं प्रारंभ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम.पाण्डेय के मार्गदर्शन से विगत सत्र की भांति इस सत्र में भी निशुल्क कोचिंग कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रचार डॉ. पी.एस. मेहरा ने किया। इस कार्यक्रम में समस्त विभागों के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा,प्रवक्ता भर्ती सब-आर्डिनेट सर्विसेज आदि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के विषय में विस्तार से बताया। इसी दौरान विद्यार्थियों ने पिछली कोचिंग कक्षाओं के अपने फीडबैक भी दिए। निशुल्क कोचिंग कक्षाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना और विद्यार्थियों को प्रेरित करना है ताकि वे अपने लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर सके। उक्त निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु महाविद्यालय के विद्यार्थी समेत अन्य इच्छुक स्थानीय युवा भी प्रवेश ले सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन निशुल्क कोचिंग कक्षा की समन्वयक विनीत टम्टा ने किया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

