महाविद्यालय में फाइनेंसियल लिटरेसी अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय की अध्यक्षता में अर्थशास्त्र विभाग एवं नॉलेज ग्रोथ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन माध्यम से फाइनेंसियल लिटरेसी अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता हिमांशु शर्मा रहे। शर्मा ने प्रतिभागियों को आर्थिक प्रबंधन को मजबूत करने तथा वित्तीय सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कर्ज के बोझ से निपटारा पाने की विधियों को भी भली-भांति समझाया। स्टॉक मार्केट, म्यूचअल फण्ड, सेबी आदि पर चर्चा करते हुए उन्होंने आर्थिक सुदृढ़ीकरण के विभिन्न विन्दुओं के विषय में बताकर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम के अंत मे अर्थशास्त्र विभाग की विभाग प्रभारी डॉ. रश्मि ने मुख्य वक्ता समेत समस्त प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में फाइनेंसियल लिटरेसी एडवाइजरी बॉडी की लक्ष्मी कपूर (ऑनलाईन) समेत महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

