FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhandगंगोलीहाट

राजकीय इंटर कॉलेज  में स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन  विधायक फकीर राम टम्टा ने किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

गंगोलीहाट।”स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत आज राजकीय इंटर कॉलेज  में एक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन  विधायक फकीर राम टम्टा, नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल एवं ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

जिसमें बिजली, पानी, सड़क आदि से संबंधित अनेक समस्याओं का निस्तारण किया गया, इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैंप में सर्वाधिक भीड़ देखने को मिली, जिसमें 1240 लोगों ने स्वस्थ जांच एवम् मरीजों को जिले से आए डॉक्टरों की टीम ने देखा। पशुपालन विभाग द्वारा 447 पशुओं का इलाज किया गया। तहसील द्वारा 29 लोगों के प्रमाण पत्र बनाए गए, 89 लोगों का अल्ट्रासाउंड जांच की गई, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा लगाए गए 61 रक्त दाताओं का पंजीकरण किया गया।23 दिव्यांग प्रमाण पत्र चिकित्सा विभाग द्वारा निर्गत किए गए। होमियोपैथी और आयुर्विक चिकित्सा शिविर में भीड़ काफी थी जिससे लगता है कि लोग प्राचीन चिकित्सा की तरह लौट रहे हैं , समाज कल्याण विभाग ने 32 लोगों को उपकरण वितरित किए गए परन्तु एक दिव्यांग अपना रोना रोता रहा उसे विभाग द्वारा उपकरण उपलब्ध नहीं दिए गए। विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा कि इसी तरह के शिविर हर न्यायपंचायत स्तर पर समय समय पर नियमित रूप से आयोजित करते रहेंगे ताकि गरीबों को द्वार पर सुविधा मिल सके। विमल रावल ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से अनुरोध करेंगे कि ऐसे शिविर नियमित अंतराल में कराए जाते रहेंगे।  शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। कैम्प में की गई प्रमुख स्वास्थ्य सेवाओं मे ओपीडी  889, टीबी स्क्रीनिंग  103, अल्ट्रासाउंड  99, ई-रक्तकोष पंजीकरण  183, ब्लड टेस्ट  114, ईसीजी 01, आयुष्मान कार्ड 12, स्पुटम टेस्ट 10, दिव्यांग प्रमाण पत्र 17, रेफर  06, ब्लड डोनेशन 12, एएनसी जांच 86, हीमोग्लोबिन जांच 46, बीपी जांच 100 तथा आरबीएस  10,

यह स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मीना गंगोला, ज्येष्ठ प्रमुख रवींद्र डसीला, कनिष्ठ प्रमुख कविता देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंदन वाणी, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह रावत, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक एवं डॉ. अर्चना कौशिक, प्रभारी चिकित्साधिकारी बेरीनाग डॉ. सिद्धार्थ पाटनी तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पवन कार्की सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


 

Share This News