FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandमुनस्यारी

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में ली गई स्वच्छता की शपथ।

एनएचएल नेटवर्क।

मुनस्यारी महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एक स्वच्छता जागरुकता अभियान कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय के एन. एस. एस. स्वयंसेवक, एवं रेडक्रॉस से जुड़े सभी छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने प्रतिज्ञा ली कि वे सदैव स्वच्छता बनाए रखने तथा समाज में स्वच्छता का संदेश प्रसारित करने का प्रयास करेंगे।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं कार्यक्रम अधिकारियों ने विद्यार्थियों के इस योगदान की सराहना की और उन्हें निरंतर ऐसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय बने रहने हेतु प्रेरित किया।

Share This News